मुगलसराय। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित स्टेट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इंडोर स्टेडियम में 27 से 31 दिसंबर तक राज्य ताइक्वांडो फेडरेशन की ओर से आयोजित 37 वीं नेशनल जूनियर ताइक्वांडों प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ी राजदेव चौहान ने 78 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने पर पूरे जनपद के लोग गौरवान्वित हैं।
चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अल्ताब खान ने बताया कि राजदेव का ताइक्वांडो की ट्रेनिंग एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त सकलडीहा ताइक्वांडो एकेडमी में कोच अनिल कुमार राय द्वारा दिया गया। राजदेव चौहान ने राष्ट्रीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर पूरे जनपद को नए वर्ष का तोहफा दिया है। इस उपलब्धि पर सुबेदार राम, शरद प्रताप राय, ओमप्रकाश, अशोक केशरी, अनिल राय, रोहित मोदनलाल आदि ने बधाई दी।