फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा छात्रों का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़ाव। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय के आठवें और बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल का 49वां वार्षिक कला एंव विज्ञान प्रदर्शनी सोमवार को डुमरी स्थित परिसर में आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि माहात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति केपी पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के माडल तैयार किए गए। जिसमें मंगलयान, आईएनएस विक्रांत के माडल सहित कई मनोहारी चित्रों को बनाया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केपी पांडेय ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना अत्यंत आवश्यक हैं। कहा कि विद्यालय के बच्चों ने जो माडल तैयार किया है। उसे देख छात्रों की प्रतिभा का अंदाजा लगाया जा सकता हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश पांडेय प्रदर्शनी में बच्चों के हुनर को देखकर उनके भावना और अनुशासन के बारें में पता चलता हैं। महिला महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डा. संदीप कुमार राय ने कहा कि बालिकाओं ने विभिन्न माडलों द्वारा समाज को नई दिशा प्रदान करने का प्रयास किया हैं। अतिथियों का स्वागत डा. जयशीला पांडेय और उप प्रबंधक मुकुल पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान सोनम सिंह, अफजा परवीन, स्मृति पांडेय, अनुराग दीक्षित, सुजीत कुमार, स्नेहलता पांडेय, डा. दिव्या श्रीवास्तव, विवेक सिंह, प्रज्ञा शुक्ला, चंदन चौधरी आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन मंजुल पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें