फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के बाद जारी हुआ एएनएम को स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर से संचालित 23 ग्राम सभाओं में बने एएनएम सेंटरों पर कार्य न होने की बात सामने आई है। एएनएम की लापरवाही का खुलासा उस समय हुआ। जब टीकारण आदि के प्रभारी डा. हरिश्चद्र वर्मा ने पिछले माह में टीकाकरण आदि के विषय में स्थिति जानने की कोशिश किए तो एक भी एएनएम इसके विषय में बताने में सक्षम नहीं हो पाई। जबकि बकायदे टीकारण आदि के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर भौतिक सत्यापन करती है।
भौतिक सत्यापन आदि में टीकाकरण होना दिखाया गया है। लेकिन ग्रामीणों को आरोप है कि इन सेंटरों पर एएनएम कभी बैठती नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जब जांच किया गया तो पता चला कि ये कार्य पर पहुंचती ही नहीं है। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हरिश्चंद्र ने 23 एएएनएम को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आशा देवी एएनएम जरखोर, बिमला देवी गौरी, बृजबाला दूबे गोपई, चंद्रा देवी जलालपुर, जागा देवी भवतपुरा, किरन गुप्ता मचियां कला, मुन्नी बिसौरी, माया विशुनपुरा, नीतू देवी गौरी, निर्दुला मचियां कला, पुष्पा देवी फुुटियां, रीता सिंह बिछियां खुर्द, संगीता देवी चक, सुगंधा देवी परासी खुर्द, सविता देवी गायघाट, सुलाबी देवी छित्तो, संध्या देवी जरखोर, विमला देवी चकिया, फरिदा नबाबपुर, गौरी देवी नगई, ममता भारती त्रिभुनापु, संगीता देवी कांटा को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर आख्या मांगी गई है। ें प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हरिशचंद्र ने बताया कि तीन दिन के अंदर यदि यह लोग आख्या नहीं देते है तो इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें