शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को नगर स्थित कालीमहाल कैंप कार्यालय पर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान रामजी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, शाहीद तौसीफ, नंदगोपाल सिंह, मेवालाल पटेल, राकेश सिंह, विजय गुप्ता, सुनील प्रजापति आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ अलीनगर थाना आलमपुर में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजित किए गए। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी के दौरान रामचंद्र सिंह ने कहा कि 27 सितंबर 1907 को एक ज,ाट सिख परिवार में जन्मे भगत सिंह क्रांतिकारी विचारधारा से थे। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया और बच्चों में मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान चंद्रजीत, निलेश, उमेश, विशाल, उमंग, उमेश, पप्पू, साई, लाडो, फूलगेन, मनीष, अजय, गोपाल आदि मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय पर भगत सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान वीरेंद्र प्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह, तारकेश्वर सिंह, बच्चा मिश्रा, दुर्गेश पांडेय, पप्पू यादव, सुनीता चौधरी, अमित सिंह, कमलेशचंद्र पांडेय, मुन्ना, संतोष श्रीवास्तव, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कस्बा में भगत सिंह के जयंती के अवसर पर सांप्रदायिक ता विरोधी मार्च निकाला गया । इसके बाद भगत सिंह चौक पर पहुंचकर माल्यार्पण कर सभा किया। सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव अनिल यादव ने कहा कि आज के दौर में भगत सिंह के विचारो की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। इसके लिए नौजवानों को अपने हक के लिए अपनी आवाज को बुलंद करनी होगी। कहा कि दुनिया में फांसीवाद का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। भारत में साम्प्रदायिक ताकते अपने विचारधारा को आम जनता पर थोपती जा रही है। कहा कि देश की सत्ता में बैठी ताकते छात्र और नौजवानों के सवालों को हल करने के बजाय हमलावर हो गई है और वह भगत सिंह के विचारधारा को भुलाने पर तुली है। कहा कि आज के समय में छात्रों और नौजवानों को भगत सिंह के विचार को अपनाकर आगे बढ़ना होगा। जिससे वह अपने हक की लड़ाई को अंजाम दे सकते है। इस दौरान हरिशंकर विश्वकर्मा, हरिनारायण, विनोद मौर्य, दिनेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, श्रवण कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।