फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाएगी चैंपियन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। स्वच्छ भारत मिशन को आगे ले जाने और गांवों को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए जनपद के सभी ब्लाकों में चैंपियन टीम बनाई गई है। सफाई कर्मचारियों की पांच सदस्यीय टीम सप्ताह में पांच दिन गांवों का निरीक्षण कर लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए जागरूक करेगी साथ ही स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए गांव के ही 30 लोगों की निगरानी टीम का भी चयन करेगी। इसके अतिरिक्त शौचालय निर्माण में पारदर्शिता लाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो सदस्यीय स्वच्छता ग्राही का भी चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश के अनुसार इस वर्ष दिसंबर माह के अंत तक जनपदों को खुले में शौच मुक्त किया जाना है। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए कई कार्यक्रमों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसी के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की पांच सदस्यीय टीम का गठन किया जा रहा है। इस टीम को चैंपियन टीम नाम दिया गया है। इसमें एक सुगमकर्ता, एक सहायक सुगमकर्ता और तीन सदस्य रहेंगे। सुगमकर्ता के नेतृत्व में टीम के सदस्य सुबह और शाम को गांव का निरीक्षण कर लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही गांव के तीस लोगों की निगरानी टीम भी तैयार करेंगे, जिसमें दस पुरुष, दस महिलाएं और दस बच्चे शामिल रहेंगे। निगरानी टीम के सदस्यों को टार्च, टोपी, जैकेट और सिटी प्रदान की जाएगी। खंड प्रेरक स्वच्छ भारत मिशन उमेश वर्मा ने बताया कि प्रत्येक गांव में दो स्वच्छता ग्राही बनाए जाएंगे। एक स्वच्छता ग्राही का चयन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इन लोगों को शौचायल निर्माण के जुड़ी जानकारी दी जाएगी। गांव में शौचालय का निर्माण कराने पर स्वछता ग्राही को प्रति शौचालय 75 रुपये और छह माह तक शौचालय का प्रयोग होने के बाद पुन: 75 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें