फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से आजादी सप्ताह मनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। जनपद को खुले में शौच मुक्त करने के लिए पंचायती राज विभाग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खुले में शौच से आजादी सप्ताह मनाएगा। इसके तहत नौ से पंद्रह अगस्त तक विकास खंड़ों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान लोगों को शौचालयों के निर्माण और निर्मित शौचालयों के प्रयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

खुले में शौच से आजादी सप्ताह के तहत एक सप्ताह तक होने वाले विशेष कार्यक्रमों में स्वच्छाग्रहियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान रैली, प्रतियोगिताएं, मानव ऋंखला बनाने आदि के आयोजनों के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। डीपीआरओ कार्यालय के संतोष कुमार सिंह ने आयोजन के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि नौ अगस्त को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर शौच से आजादी सप्ताह का शुभारंभ होगा। इसके बाद अन्य दिवसों में सिनेमा घरों में स्लाइड शो, विद्यालयों में वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, विद्यालयों में स्वच्छता पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि पंद्रह अगस्त को प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही स्वच्छाग्रहियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें