फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को दावत दे रही नूरी की क्षतिग्रस्त पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। धीना जमानिया मार्ग पर नूरी गांव के समीप बनी रेलिंग विहीन पुलिया दुर्घटना को दावत दे रही है । पुलिया के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नूरी गांव को धीना जमानिया मार्ग से जोड़ने वाली पुलिया की रेलिंग कई वर्षों से क्षति ग्रस्त होकर नहर में गिर गई है। जिससे कई वाहन सवार नहर में गिरकर घायल हो चुके हैं। इससे परेशान लोगों ने कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन किसी ने भी उनकी समस्या का निदान करना मुनासिब नहीं समझा। समाज सेवी डा.मनोज सिंह चंदेल, मनीष सिंह, अनिल सिंह झुन्ना, डा. संजय सिंह, बंश नारायन सिंह, प्रमोद सिंह, अजय सिंह आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का खामियाजा इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को उठाना पड़ रहा है ।ा क्षेत्र के बेचन सिंह, राम निवास सिंह, रमाकांत सिंह, अमन सिंह, नितेश सिंह चन्देल आदि लोगों ने चेताया कि अगर उनकी समस्या का निदान नहीं किया गया तो वें धीना जमानिया मार्ग पर धरना प्रदर्शन को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें