फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विशेष टिकट जांच अभियान में पकड़े गए 1020 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। त्योहार के सीजन में ट्रेनों में यात्रियोें की भीड़ को देखते हुए जहां रेलवे यात्रियों की सुविधा को बढ़ा रहा है। वहीं बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के साथ ही मंडल के गया, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नरायन रोड और सासाराम स्टेशन पर एक साथ किलेबंदी कर सघन टिकट चेकिंग की गई। अभियान के दौरान शाम पांच बजे तक 1020 बेटिकट यात्री पकड़े गए।
इनसे जुर्माना के रूप में 4.55 लाख 105 रुपये राजस्व वसूला गया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वनाथ ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें