फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बस्ती में लगी आग, दो दर्जन रिहायशी मड़हे खाक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना अंतर्गत महुंजी गांव के दलित बस्ती में रविवार को अज्ञात कारणों से कपिलदेव राम के रिहायशी मड़हे में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझते पूरी बस्ती आग की चपेट में आ गई। इस घटना में 16 लोगों की दो दर्जन से अधिक रिहायशी मड़हे जल गए। वहीं मड़हे में बंधे पशुओं को बचाने में पिता पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में तीन भैंस की मौत हो गई और लाखों रुपये मूल्य का सामान जल गए। पूरी बस्ती के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए।
गांव निवासी कपिलदेव राम पूरे परिवार के साथ मजदूरी करने गया था। इसी बीच किसी तरह कहीं से चिंगारी उड़कर उसकी झोपड़ी पर आ गई और मड़ई में आग लग गई। मड़ई से धुआं उठता देख कपिलदेव सहित पूरी बस्ती के लोग आग बुझाने दौड़े लेकिन हवा तेज होने से आग पर काबू नहीं पा सके। देखते ही देखते कपिलदेव राम के झोपड़ी से निकली आग की लपट बगल की झोपड़ी पर गई और आग लग गई। जब तक लोग उधर पहुंचते तब तक चिंगारी दूसरे झोपड़ी पर चली गई। देखते ही देखते पूरी बस्ती आग की लपटों में घिर गई। कपलिदेव राम के मड़ई में तीन भैंस बंधी थी। मड़ई में लगी आग को देखते हुए कपिलदेव (65) और उसका पुत्र अरविंद (35) भैंस को खोलने के लिए अंदर घुसा लेकिन दोनो गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं तीन भैंसो की भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती लेकिन तब तक विजय, शंकर, सियाराम, यशवंत, मुंशी, व्यास, हरेन्द्र, राजेश जयप्रकाश, भरत, सिंधू, धनवंती, ईश्वरदेव, फूलवत्त, श्याम बिहारी, राम बचन, बाबुल, श्याम सुंदर सहित 25 लोगों की मड़ई जल गई। मड़ई में रखे अनाज, नकदी, बर्तन, बिस्तर, चारपाई सहित गृहस्थी का पूरा सामान जल गया और पूरी बस्ती के लोग खुुले आसमान के नीचे आ गए। झुलसे पिता पुत्र को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभी देख ट्रामा सेंटर भेज दिया। सूचना पाकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी। वहीं सकलडीहा तहसील के नायब तहसीलदार बृजेश कुमार, हल्का लेखपाल बलवंत सिंह ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


कैसे होगी भरत और कमलेश की बेटी के हाथ पीले
कमालपुर। महुंजी के दलित बस्ती में आग के तांडव न सिर्फ पूरी बस्ती को जला दिया। बस्ती निवासी भरत की बेटी गुलशन और कमलेश की बेटी छाया की शादी भी होनी है। भरत की बेटी गुलशन की शादी 16 मई को तय थी। इसी तरह कमलेश की पुत्री का विवाह तीन जून को तय है। दोनों परिवार के लोग बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी में जुट थे। आग लगने से भरत के घर में लड़की की शादी के लिए रखा गया 50 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के गहने, कीमती साड़ियां आदि जल गई। इसी तरह कमलेश के घर आग से बीस हजार रुपये नकद सहित गृहस्थी का सामान जल गया है। पूरी बस्ती के लोगों के साथ वह खाने के लिए मोहताज हो गए हैं। ऐसे में बेटियों के हाथ पीले कैसे होंगे यही सोच कर परिवार के लोग गमगीन हैं।



पीडीडीयू नगर। शार्ट सर्किट गेहूं की खड़ी फसल के लिए काल बन गए हैं। रविवार को जिले के अलग अलग- इलाकों में गेहूं केे खेत में आग लग गई। इस घटना में 16 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने पीट पीट कर आग बुझाई।
विज्ञापन

दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार हरिशंकरपुर गांव के अलग अलग सिवान में रविवार को दोपहर में साढ़े 11 बजे आग लगने से 12 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। शार्ट सर्किट से रामभजन के खेत में आग लग गई। आग की उठती लपटों को देख कर एकत्र लोगों ने पीट पीट कर आग बुझाई। इससे आस पास खेतों तक आग नहीं पहुंची। इसी तरह इस स्थान से कुछ दूरी पर बनारसी के खेत में आग लगने से दो बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकास खंड के कम्हरिया गांव के उत्तर तरफ सिवान में रविवार को रेपर से निकली चिंगारी से लगी आग के चलते बलराम सिंह व हरिद्वार सिंह के खेतों में दो एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई । चहनियां संवाददाता के अनुसार मथेला गांव के अलग अलग सिवान में बिजली का तार टूट कर गिरने से 16 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल गई। मौके पर एकत्र लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। मथेला गांव के सिवान में रविवार की शाम पांच बजे बिजली का तार टूटकर गिरने से गेहूं में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाते तब तक पांच सौ मीटर दूर इसी तार में शार्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। इस घटना में कपिल चौरसिया, कृष्णावंती चौहान का एक बीघा जबकि सुशील चौरसिया की दो बीघा, रामवृक्ष मौर्य की दस बिस्वा, कुबेर पासवान, घूरे पासवान, रंगीले पासवान, राजेन्द्र मौर्य, प्यारे प्रजापति, गोपाल प्रजाति, सुनील चौहान की एक एक बीघा और ऋषिकेश का दो बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें