फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। आदर्श मॉ गायत्री बाल विद्या मन्दिर एवं जूनियर हाईस्कूल शेरपुर मारूफपुर में रविवार की देर शाम आयोजित वार्षिकोत्सव उन्नयन, में बच्चों ने रंग-बिरंगे कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। जिसके बाद स्वागत गान, जोगी गीत, क्रियात्मक गीत, भाव गीत, लोकगीत की प्रस्तुति की। वहीं कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित एकांकी, चुनाव बाबू एकांकी, नशा उन्मुलन एकांकी, शौचालय निर्माण पर आधारित एकांकी सहित देश रंगीला रंगीला व जलवा तेरा जलवा गीतों पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उफ़ॱर विनीत सिंह ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ महेन्द्र प्रताप मिश्र एवं धन्यवाद तथा स्वागत संस्था के दुर्गेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें