फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे ठप रही नगर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ घंटे ठप रही नगर की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

मेन केबल जलने से उत्पन्न हुई समस्या
सचित्र 53
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। नगर स्थित 33 केवीए बिजली उपकेंद्र में बुधवार की सुबह केबल जलने से नगर की आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। बिजली के अभाव में उपभोक्ताओं को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल की किल्लत सहित अन्य बिजली आधारित कार्य भी ठप रहे। शाम छह बजे आपूर्ति े बहाल हुई।
विज्ञापन

नगर स्थित 33 केवीए उपकेंद्र से ग्रामीण फीडरों के अलावा नगर में बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार की सुबह करीब दस बजे नगर के फीडर एक और दो का केबल अचानक धू-धूकर जल गया। इससे दोनों फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली की आपूर्ति बाधित होने के चलते नगरवासियों को परेशानी उठानी पड़ी। पेयजल के लिए लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेेना पड़ा। काफी देर तक बिजली गुल रहने से लोगों के इनवर्टर ने भी जवाब दे गए। वहीं बिजली आधारित लघु उद्योग भी प्रभावित रहा। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी बिजली कटौती का असर देखने को मिला। बिजली कर्मचारी केबल मरम्मत के लिए सुबह से ही जुटे रहे। करीब आठ घंटे बाद शाम छह बजे केबल की मरम्मत होने के बाद दोनों फीडरों की आपूर्ति बहाल की जा सकी। अवर अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि मेन केबल जलने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसे ठीक कराकर शाम छह बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें