फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के आत्मा शांति के लिए हुआ महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। कस्बा स्थित बस स्टैंड के समीप गुरुवार को विहंगम योग परिवार की ओर पुलवमा में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन हुआ। स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहा से पधारे यज्ञ पुरोहित संतोष अग्रवाल जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति महायज्ञ को संपन्न कराया। इसके पूर्व लोगों ने दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान पुरोहित संतोष अगवाल जी ने कहा कि देश रक्षा में न्योछावर हुए वीरों की आहुतियां कभी व्यर्थ नहीं जाती है। यह बहुत बड़ा त्याग है। बलिदानों के नींव देश सदा मजबूत होता रहा है। अमर शहीद परिवारों साथ पूरा देश है और आगे भी रहेगा। कहा कि विहंगम योग परिवार की ओर पूरे भारत में आज के दिन 75 स्थानों पर वैदिक हवन तथा आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कहा कि अन्याय का अंत होकर रहता है। सत्य असत्य के युद्ध में विजय हमेशा सत्य की हुई है। इस दौरान संत समाज के अध्यक्ष केशव अग्रहरि, परुषोत्तम अग्रहरि, राममोहन, जनार्दन सिंह, अमित कुमार, सियाराम, रामदुलारी देवी, विद्या गुप्ता, बसंती देवी, शांति देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें