फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वधर्म सभा में पुलवामा शहीदों को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को सभी धर्मों के धर्माचार्य एकजुट हुए। धर्माचार्यो ने सर्वधर्म सभा में शहीदों की शहादत को सलाम किया और उनके परिवार वालों को धैर्य मिले, इसके लिए प्रार्थना की। इस दौरान पाकिस्तान को सद्बुद्धि मिलने की कामना की गई। इसी तरह अलग अलग स्थानों पर लोगों ने जुलूस निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाल येसु तीर्थ कैथोलिक चर्च में गुरुवार की शाम पांच बजे सभी धर्मो के धर्माचार्य और नागरिक एकत्र हुए। यहां धर्माचार्यों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हुई सर्वधर्म सभा में इस हमले को भारत पर हमला मानते हुए पाकिस्तान को सद्बुद्धि देने की कामना की गई। वहीं शहीदों के परिवार वालों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की गई। धर्माचार्यों ने किसी प्रकार के आतंकवाद को धर्म के प्रतिकूल बताया। कहा कि कोई धर्म आतंक की सीख नहीं देता। आतंकवाद को मानने वाले किसी धर्म के नहीं हैं। सभा के बाद जुलूस चर्च से कैंडल मार्च निकाला। यूरोपियन कॉलोनी का भ्रमण करने के बाद चर्च पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर सभी धर्माचार्यों ने राष्ट्रगान किया। इस मौके पर चर्च के फादर विपिन सीजे, आरके मसीह, पास्टर दिलीप, इकबाल, एडवर्ड सुनील, सिस्टर बीना, मदरसा इस्लामपुर के मौलाना गुलाम रसूल कासमी, आर्य समाज मंदिर के प्रधान अरुण कुमार आर्य, गुरुद्वारा केे जनरल सेक्रेटरी नरेन्द्र पाल सिंह, सरदार रघुवीर सिंह, सतपाल सिंह, हीरालाल शर्मा, इश्तियाक अहमद, अमृत सिंह, शाहिद तौसिफ, प्रधान रामधनी, राजेश यादव, शमीम सादात, बम यादव, बबलू रहे। इसी तरह द्वारका फाउंडेशन की ओर से चतुर्भुजपुर अहिरान बस्ती में कैंडल जलाकर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अवधेश कुमार, सुभाशचंद्र गुपता, नवीन कुमार, किशन कुमार, सचिन, जैश, दीपांकर कुमार पाल, रोहित गुप्ता, प्रतिमा पाल, काजोल पाल, मेहा पाल, पवन कुमार रहे। इसी तरह रिक्शा, ईक्का ट्राली, टोटो कल्याण समिति के बैनरतले नगर के रिक्शा स्टैंड से गुरुवार को दोपहर में आतंकवाद विरोधी जुलूस निकाला गया। रिक्शा स्टैंड से सुभाष पार्क तक जुलूस में शामिल लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। इसक बाद रिक्शा स्टैंड पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया और पुलवामा शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। जुलूस और सभा में क्यामुदीन अंसारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रामप्रकाश शाह, हरवंश सिंह, भागवत नरायन चौरसिया, इंद्रजीत शर्मा, तिलकधारी बिंद, मुसाफिर सिंह चौहान, इश्तियाक अहमद, शाहिद तौसिफ, लोहा, मुहम्मद फारूख, नियाज अहमद, लक्ष्मण चौहान, लियाकत अंसारी, गुरुपुरन पटेल, कौसर अजीजी, यशवंत भारती, जितेन्द्र कुमार, जेपी चौहान, छोटे लाल बिंद, दिनेश कमार रहे। नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से यूरोपियन कालोनी स्थित कार्यालय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उप नियंत्रक नीरज मिश्र, राजीव कुमार, विवेक कुमार, कमलेश तिवारी , धर्म प्रकाश जायसवाल, मनोज पाठक, राजेश तिवारी, रविशंकर सिंह, राजेश दुबे, विनोद राठौड़, अभय, जितेन्द्र दुबे, मुकेश पांडेय, हंसराज, गणेश सिंह, संजय भूषण रहे।कमालपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। क्षेत्र भ्रमण के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया गया। इस मौके पर शुभम दुबे उर्फ डेंजर पंडित, यश दुबे, गौतम , अंकित जायसवाल, मुहम्मद शमीम, पीयूष यादव, जतिन दुबे, हर्षित दुबे, प्रियांशु दुबे, विश्वजीत सिंह, नियजुद्दीन,बाबू, अन्नी मिश्रा, राहुल सोनकर रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की डॉ. वीरेन्द्र यादव के सिंगहा स्थित आवास पर हुई सभा में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सुरेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, डॉ. मधुरेश सिंह, गोपालजी यादव, अवनीश पांडेय, अजीत यादव, लोरिक यादव, गोलू जायसवाल, संतोष यादव, अवधेश यादव, निखिल त्रिपाठी, दीपक शर्मा, शंकर यादव रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें