फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीडीओ को नोटिस, कर्मचारी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रधानमंत्री आवास में धांधली करने पर शासन स्तर से दो बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई हुई है। वहीं एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। आदेश मिलने के बाद परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने चकिया बीडीओ को कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसी मामले में कई अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद के चकिया ब्लाक में लाभार्थियों की जगह अपात्रों को लाभ देने के कई मामले सामने सामने आए है। परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने जांच के दौरान चकिया ब्लाक के 18 गांवों में कुल 40 ऐसे अपात्रों को चिन्हित किया था। जो आवास योजना के लिए पात्र नहीं थे। लेकिन चकिया के तत्कालीन बीडीओ रहे बीबी सिंह जो वर्तमान में गोरखपुर और जीपी सिंह जो वर्तमान में सोनभद्र में तैनात है। दोनों अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान पांच लाख 20 हजार रुपये अपात्रों के खाते में भेजे गए थे। वहीं इसमें चकिया ब्लाक में तैनात कर्मचारी मु. मुईद खां जो वर्तमान में सदर ब्लाक में कार्यरत है। उसकी भी भूमिका संदिग्ध पाई गई। परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दिया था। शासन स्तर से दोनों बीडीओ को दोषी मानते हुए उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। वहीं कर्मचारी मु. मुईद खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें