फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने से किसानों में आक्रोश, संघर्ष का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। ताराजीवनपुर स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को किसानों की बैठक हुई। बैठक में मवईकला में रिंग रोड निर्माण के दौरान मुआवजे के लिए किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा प्रदेश प्रवक्ता सहित किसानों के ऊपर मुकदमा दर्ज करने पर नाराजगी जताई गई। किसानों ने चेताया की अगर मुकदमा वापस कर उचित मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया तो अब किसान चुप नहीं बैठेंगे। हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। बैठक में किसान नेता केदार यादव ने कहा कि किसान गांधीवादी तरीके से रिंग रोड में अधिग्रहित की जा रही जमीन का उचित मुआवजा मांग रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक जबरिया उनकी जमीन बिना उचित मुआवजा के हड़पना चाहती है। इसका विरोध करने पर किसानों के ऊपर लाठी बरसाने व मुकदमा करने का काम किया जा रहा है। लेकिन किसान अब आरपार की लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। किसी भी कीमत पर कदम पीछे हटने का काम किसान नहीं करेगा। चेताया की शासन प्रशासन द्वारा बिना उचित मुआवजा के किसानों की जमीन हड़पने का काम किया गया तो संघर्ष होगा। वहीं किसानों के ऊपर हुए मुकदमे को वापस नहीं लिया गया तो अब आक्रोशित किसानों का समूह इसका डटकर मुकाबला करने को तैयार है। यही नहीं मवई गांव के किसान खेदन प्रजापति की सदमे के मौत के बाद भी जिला प्रशासन अभी तक किसान के परिजनों से कुशल क्षेम पूछने का काम भी नहीं किया। उसकी आग अभी बुझी ही नहीं थी कि किसानों के ऊपर मुकदमा कर आग में घी डालने का काम किया है। इस मौके पर डॉक्टर स्वामीनाथ, चंद्रशेखर सिंह ,रमेश तिवारी ,उमाशंकर ड्राइवर, अंबिका तिवारी, सुरेंद्र यादव, विक्की प्रधान, वसीम अहमद, सरवर अली ,श्याम नारायण यादव आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें