फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में गंदगी देख डीआईओएस भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न कालेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने विद्यालयों में चल रही प्री बोर्ड परीक्षा की स्थिती का अवलोकन किया। वहीं धरांव में इंटर कालेज में गंदगी देख प्रधानाचार्य को जमकर फटकार लगाई। साथ बोर्ड परीक्षा के पूर्व विद्यालय में जरुरी संसाधनों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस डा. विनोद राय सबसे पहले धरांव इंटर कालेज पहुंचे। जहां सहायक अध्यापक कविंद्र कुमार के कक्ष के बाहर रहने पर कठोर चेतावनी। वहीं कालेज परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होने प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों के कापियों को भी चेक किया और पार्दर्शिता बरतने का निर्देश दिया। इसके बाद वह अमरवीर इंटर कालेज धानापुर, जनता जनार्दन इंटर कालेज डबरिया और राष्ट्रीय इंटर कालेज कमालपुर का भी औचक निरीक्षण किया। जहां उन्हे सबकुछ ठीक मिला। उन्होने बोर्ड परीक्षा के पहले छात्रों को सभी विषयों को पूरा कराने और उनकी शिक्षा गुणवत्ता को परखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें