फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मंगलवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में जनपदस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नौ ब्लाकों से पहुंचे युवाओं ने देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर खुलकर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में सफल प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक एके सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पांच हजार, द्वितीय को दो हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन की बदौलत प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम तीन अव्वल प्रतिभागियों को 25, 10 और पांच हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वहीं राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दो लाख, द्वितीय स्थान पर एक लाख ऊर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जनपद के प्रत्येक ब्लाक से तीन-तीन प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को बोलने के लिए पांच मिनट का समय दिया गया। इसमें लीनी तिवारी ने प्रथम, जयकुमार ने द्वितीय और शिवानंद प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल व शिक्षक शामिल रहे। इस दौरान राम विलास दास, प्रिती श्रीवास्तव, संजीदा बानो, शिवम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें