फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही तरू मित्र संस्था की ओर से नगर के कैलाशपुरी स्थित सभासद निधि तिवारी के आवास पर पौध वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक हजार लोगों को निशुल्क फलदार और छायादार पौधों का वितरण कर पौधों की रक्षा एवं पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य पीडीडीयू नगर की विधायक विधायक साधना सिंह और सभासद ने संयुक्त रूप से पौधरोपण करके किया। मौके हुई गोष्ठी में विधायक साधना सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए पौधरोपण ही एक मात्र उपाय है। कहा कि पौधरोपण ही नहीं उसकी रक्षा भी हम सभी की जिम्मेदारी है। तरूमित्र संस्था के संयोजक बीके सिंह ने कहा कि संगठन की ओर से जगह जगह पौधरोपण किया जाता रहा है लेकिन अब लोगों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि लोग पौधरोपण के प्रति जागरूक हों। पौधे लेने वालों से पौधों की रक्षा का संकल्प भी कराया गया। इस मौके पर समाजसेवी सदानंद दुबे, अनिल गुप्ता गुड्डू, सुषमा तिवारी, रवि वार्ष्णेय, नरेन्द्र अरोड़ा, अनिल केशरी, धर्मेन्द्र जायसवाल, राजू सेठ, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, वीके राठौड़, प्रदीप, लड्डू, यशोदा केशरी, रेखा वार्ष्णेय, सुधीर घोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें