फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल खरीद घोटाले की जांच के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। केंद्र सरकार पर राफेल विमान के खरीद में भारी घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया। अंत में नायब तहसीलदार बृजेश कुमार को पत्रक सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

एआईसीसी के सचिव राणा गोस्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार देश की रक्षा के लिए सामन खरीदने में भी घोटाले कर रही है। जबकि कांग्रेस शासन काल में फ्रांस से 526 करोड़ में विमान खरीदने का समझौता हुआ था लेकिन वर्तमान सरकार इस सौदे को 1670 करोड़ में खरीद रही है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रक्षा सौदों में भारी मुनाफा निजी कंपनियों और पूंजीपतियों को पहुंचा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है और केंद्र सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कहा कि स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई गई तो केंद्र सरकार के बड़े नाम वाले जेल जी सलाखों के भीतर होंगे।राजकुमार गौतम ने नवही स्थित स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा लाखों रुपये गबन के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किया। अंत में कांग्रेस के लोगों ने नायब तहसीलदार बृजेश कुमार को पत्रक सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान सतीष बिंद, मधु राय, देवेंद्रनाथ दुबे, दुर्गा प्रसाद गुप्त, समर बहादुर सिंह, विजय त्रिपाठी, सियाराम पाठक, श्रीराम यादव, टीआर दिनकर, विजय शंकर राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें