फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खपरैल का मकान गिरने से तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौना गांव में रविवार की भोर में चार बजे बारिश की वजह से जोखन सिंह का खपरैल का दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। घर में सो रहे तीन लोग दब गए। शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए और काफी प्रयास के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। तीनों घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहाबगंज में उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक जोखन सिंह ने गांव में ईंट और मिट्टी की दीवार से बने दो मंजिला मकान बनवा रखा है। ऊपरी कमरों पर खपरैल की छत बनी थी। रविवार की रात जोखन सिंह अपने पौत्र संदीप (15) और सचिन (13) पुत्र सुनील के साथ मकान के एक कमरे में सो गए। घर के अन्य सदस्य इस मकान से सटे दूसरे मकान में सोए थे। क्षेत्र में पूरी रात तेज बारिश हुई। इससे दीवार गिली हो गई और भोर में चार बजे मकान भरभरा कर गिर गया और तीनों मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए और आनन फानन में मलबा हटाने लगे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। मलबे में दबे होने से तीनों को चोटें आई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां इलाज के बाद तीनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें