कमालपुर। मेडिकल कालेज निर्माण को लेकर क्षेत्रीय लोग लामबंद होने लगे हैं। रविवार को खड़ान गांव में मेडिकल कालेज निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोगों की बैठक हुई। लोगों ने आम सहमति से संघर्ष कमेटी का गठन किया गया और समाजसेवी अंजनी सिंह को कमेटी का अध्यक्ष मनोनित किया। ज्ञात हो कि मेडिकल कालेज के लिए माधोपुर में 25 फरवरी को महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्रीय लोग मेडिकल कालेज निर्माण के लिए आवाज उठाएंगे।
जनपद वासियों को पूर्व की अखिलेश सरकार ने एक मेडिकल कालेज का सौगात दिया था। इसके लिए पूर्व सीएम ने लखनऊ से मेडिकल कालेज का शिलान्यास भी किया था और जिला प्रशासन द्वारा माधोपुर स्थित उद्यान विभाग की खाली पड़ी जमीन को मेडिकल कालेज के नाम स्थानांतरित भी कर दिया गया। लेकिन निर्माण के लिए कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। रविवार को खड़ान गांव में क्षेत्रीय लोगों की बैठक में संघर्ष कमेटी बनाने के लिए बनी सहमति बनी। सभी ने एक स्वर में समाजसेवी अंजनी सिंह को संघर्ष कमेटी का अध्यक्ष चुना और 25 फरवरी को माघोपुर स्थित उद्यान विभाग की जमीन पर महापंचायत आयोजित करने का फैसला किया। गौरतलब हो कि सपा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ने जिले के माधोपुर में प्राणी उद्द्यान कि खाली पड़ी 32 एकड़ जमीन पर मेडिकल कालेज बनाने के लिए पूर्व की सरकार को यह जमीन प्रस्तावित किया था। परन्तु राजनैतिक प्रतिद्वंदता के कारण मेडिकल कालेज का निर्माण अधर में पड़ गया है। कमेटी के अध्यक्ष अंजनी सिंह ने कहा कि मेडिकल कालेज के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, मुन्ना सिंह, अखिलेश प्रधान, सोनू सिंह, अवनीश सिंह, पंकज सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, मेराज खां, इंद्रजीत सिंह, राजेश सिंह, रामजनम यादव आदि मौजूद रहे।