फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी निकायो में बढ़ा बसपा का जनाधार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। बहुजन समाज पार्टी चकिया विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में निकाय चुनाव में बसपा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक में छह दिसंबर को डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस धूम-धाम से मनाने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जोन के मंडल कोआर्डिनेटर महेंद्र राव ने कहा कि भाजपा की पक्षपात पूर्ण नीतियों से किसानों, मजदूरों, व्यापारियों ने क्षुब्ध होकर नगर निकाय चुनाव में बसपा को अपना समर्थन दिया। जिससे निकायों में बसपा दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण लोग बसपा के शासन काल को बेहतर मानते हुए बसपा की ओर रुख कर रहे हैं। कहा कि मुस्लिम समुदाय का भी सपा से मोह भंग हो गया है और मुस्लिम भी बसपा की तरफ आ रहे हैं। कहा कि वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में बसपा बढ़ी ताकत के साथ चुनाव मैदान में मजबूती के साथ उतरेगी। बैठक में छह दिसंबर को डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर वाराणसी के पहड़िया मंडी में होने वाली विचार गोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। इस दौरान अछैबर भारती, शोभनाथ प्रजापति, गुप्तेश्वर बिंद, अतीक अहमद, अफसर खां, तनवीर खां, जफीर अहमद, अनिल पटेल, संतोष प्रधान, दिनेश कुमार, बलवंत, आदित्य मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें