सकलडीहा। क्षेत्रीय किसानों और प्रगतिशील किसान एकता मंच के सदस्यों की बैठक शनिवार को रेवसां स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। जिसमें किसानों ने खाद की कालाबाजारी रोकने और प्राइवेट दुकानदारों द्वारा अधिक दाम पर खाद बेचने पर रोष प्रकट किया। चेताया कि प्राइवेट खाद की दुकानों पर नकेल नहीं कसा गया तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान संजय चौहान ने कहा कि क्षेत्र के इब्राहिमपुर, कुछमन, बथावर, ताराजीवनपुर में निजी खाद की दुकानों पर यूरिया और डीएपी अधिक दाम में बेचा जा रहा है। जबकि सहकारी समितियों पर खाद के लिए किसान चक्कर लगाकर थक चुका है। कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद भी जिले के अधिकारी सुस्त पड़े है और किसान रबी की फसल की बुआई के लिए परेशान है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत के कारण ही दुकानदार अपनी मनमानी पर उतारु है। कहा किसानों की समस्या को लेकर संगठन के सदस्य जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराएंगे। इसके बाद भी खाद की कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी तो क्षेत्रीय किसानों के सहयोग से एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रताप सिंह, जयराम यादव, प्रेम प्रकाश सिंह, रामबचन यादव, दीपक सिंह, मुकेश यादव, चंदन सिंह, श्यामजी गोंड, राजेश खरवार, अनमोल कुमार, मनोज यादव, बिजेन्द्र चौहान, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।