फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेला का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज सभागार में चल रहा पांच दिवसीय पुस्तक मेला शुक्रवार को समाप्त हो गया। आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी मेले में पहुंचे और अपने पसंद के लेखकों द्वारा रचित पुस्तकों की खरीदारी की। आयोजन में अधिकारियों और कर्मचारियों का भी रुझान देखने को मिला। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने उपस्थित लोगों को अच्छी किताबों का अध्ययन करते रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एक बार फिर घरों में किताबों का संग्रह करने का आह्वान किया ताकि बच्चे बड़े होने पर इनका अध्ययन कर ज्ञानोपार्जन कर सकें। कहा कि सामाजिक संबंध लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं और पुस्तकें समाज के विषय में जानकारियां देती हैं। इसलिए पुस्तकें व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिएं। ताकि लोगों की पुस्तकों में रुचि बनी रहे और पढ़ने वालों को अच्छी पुस्तकें खरीदने का अवसर प्राप्त हो। आयोजक मंडल ने अगले वर्ष भी पुस्तक मेला आयोजित करने का भरोसा दिलाया। मेले के अंतिम दिन भी पुस्तक खरीदने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे और नामचीन लेखकों की पुस्तके खरीदीं। राजकमल प्रकाशन समूह से जुड़े अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि पांच दिवसीय मेले में आठ सौ से अधिक पुस्तकों की ब्रिक्री हुई। पहली दफा हुए इस आयोजन में लोगों ने काफी रुचि दिखाई। इस अवसर पर एसडीएम विकास सिंह, एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता, तहसीलदार गुलाब चंद्रा, ओपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें