फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे और राज्य पुलिस मिलकर करेगी स्टेशन की सुरक्षा

विज्ञापन
स्टेशन की सुरक्षा
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। आईजी रेलवे बीआर मीणा की अध्यक्षता में जीआरपी और रेलवे अधिकारियों की मीटिंग मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में हुई। इसमें स्टेशनों की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा और रेल अपराधों में कमी लाने पर चर्चा की गई। इस दौरान रेल अपराधों की रोकथाम के लिए जीआरपी और आरपीएफ, रेलवे अधिकारियों के बीच सामंजस्य बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

हावड़ा दिल्ली रूट पर सबसे महत्वपूर्ण मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन ट्रेनों में चोरी, छिनैती और लूट जैसी घटनाएं हो रही है। यही नहीं मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भरमार है। जीआरपी संसाधनों का अभाव झेल रही है वहीं आरपीएफ और जीआरपी के बीच सामंजस्य न होने की वजह से भी दिक्कत हो रही है। इसको देखते हुए बुधवार की शाम आईजी रेलवे बीआर मीणा, एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र दीपक कुमार भट्ट ने रेल अधिकारियों और सुरक्षा बल क अधिकारियों के साथ बैठक की। एक घंटे तक चली बैठक रेलवे सुरक्षा पर गंभीरता पूर्वक मंथन किया गया। इस दौरान रेलवे सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा सामंजस्य बैठाना रहा। निर्णय लिया गया आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारियों के सामंजस्य से सुरक्षा की जाएगी। इस दौरान डीआरएम किशोर कुमार, एडीआरएम मुकेश मेहरोत्रा, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र, सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके सिंह, सीनियर डीसीएम दयानंद, एसीएम अंजय तिवारी, आरपीएफ के वेस्टपोस्ट प्रभारी एएस सिद्दीकी, जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें