मुगलसराय। डेढ माह की गर्मी की छुट्टी के बाद शनिवार को विद्यालय खुले। विद्यालय खुलते ही चहल-पहल बढ़ गई। शनिवार को पहले दिन बच्चे चहकते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि निजी विद्यालय तो एक सप्ताह पहले ही खुल गए लेकिन परिषदीय विद्यालय शनिवार को खुले। कई विद्यालयों में पहले दिन ही ड्रेस वितरित किया गया।
जिले में 15 सौ से अधिक परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें दो लाख 26 हजार 83 छात्र नामांकित हैं। शनिवार को विद्यालय खुलने को लेकर तैयारी की गई थी। सुबह मौसम ठंडा होने की वजह से छात्रों को भी स्कूल पहुंचने में दिक्कत नहीं हुई। स्कूलों में बच्चे पुराने मित्रों से मिलकर चहके और पहला दिन बच्चों के आपसी बातचीत में ही बीता। वहीं अध्यापक भी व्यवस्था देखने में लगे रहे और पढ़ाई नहीं हुई। जो बच्चे स्कूल की छूट्टी के दौरान रिजल्ट लेने से चूक गए थे। उन्होंने स्कूूल पहुंच कर रिजल्ट लिया और प्राप्त अंकों की समीक्षा की तथा अगली कक्षा में पहुंचने का जश्न मनाया। पहले दिन स्कूलों में एमडीएम तैयार हुआ तो बच्चों को विकल्प के रूप में बिस्कूट आदि दिए। टांडाकला संवाददाता के अनुसार स्कूल खुलने के पहले दिन प्राथमिक विद्यालय हुसेपुर में 138 बच्चों को गणवेश वितरित किया गया। इस अवसर पर सह समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक इरशाद अहमद, सहायक अध्यापक प्रतिभा सिंह,सुदर्शन प्रताप आदि उपस्थित रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय डुमरिया पर बच्चों को गणवेश वितरण किया गया। वितरण संकुल प्रभारी नीरज सिंह ने की। इस अवसर पर भोलानाथ पाल, विनय कुमार पांडेय, कमला प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, सुशीला देवी आदि रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नौडिहा पर प्रधानाचार्य आनंद कुमार श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय आरारी पर राजेश यादव, बड़ौरा पर ग्राम प्रधान पंधारी देवी व प्राथमिक विधालय शहाबगंज द्वितीय पर प्रधानाचार्य बविता देवी ने ड्रेस वितरित की। इस दौरान अर्चना मिश्रा, परेश पाल, श्याम बाबू, संजय, रवि प्रकाश, मुसाफिर, सुजीत, राजेश, निशा, सुनीता आदि उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय शेरपुर सरैया में स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली स्कूल से निकलकर पूरे गांव में भ्रमण की। रैली में शामिल बच्चे हाथ में तख्तियॉ लेकर नारे लगा रहे थे। रैली को सह समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता व ग्राम प्रधान बिंदू देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सुभाष यादव, कांता यादव, संकुल प्रभारी रफत जमाल, सदन सिंह यादव, अनंत कुमार, अमरदेव यादव, सुनीता यादव, मीरा यादव, सरोज यादव, सूबेदार यादव आदि उपस्थित रहे।मुगलसराय। स्थानीय विकास खंड के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय कुंडलिया में लगे दो हैंडपंप दो माह से खराब है। ऐसे में शनिवार को स्कूल खुलने पर बच्चों को पानी पीने के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। गांव रमाशंकर चौबे, धनंजय चौबे, धनंवंतरी चौबे, उमाशंकर चौबे, नंदलाल यादव, घनश्याम यादव, रामकृत सिंह,राम मनोहर सिंह आदि ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की शिकायत प्रधानाध्यापक ने प्रधान, बीडीओ, जल निगम के अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी है लेकिन सुनवाई नहीं हुई।