कंदवा। बरहनी विकास खंड क्षेत्र के बहेरा गांव में नहर में पानी न आने से नाराज लोगों ने गांव में शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि अविलंब नहरों में पानी छोड़ा गया तो ग्रामीण कंदवा ककरैत मार्ग को अवरुद्ध करेंगे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि कंदवा ककरैत व कंदवा अरंगी नहर में पानी नहीं आने के किसान धान की नर्सरी डालने से वंचित हैं। यही नहीं तालाब सूखे पडे़ हैं और पशुओं को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि अमड़ा से घोसवां मुख्य गंगा नहर में अमड़ा से आगे पानी नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में किसानों के सामने धान की नर्सरी डालने की समस्या खड़ी हो गई है। आरोप लगाया कि चुनाव के समय किसानों के हितैषी बनने वाले नेता जनप्रतिनिधि बनने पर किसानों की समस्याओं से दूर हो जाते हैं। वहीं शासन प्रशासन के रवैये से खिन्न किसानों और ग्रामीणों ने चेताया कि यदि किसानों के समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों मे किसान कंदवा ककरैत मार्ग को जाम करके आंदोलन करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान विकास कुमार, रामअधीन, राजेश, रमाशंकर, रामजी, प्रदीप, पप्पू, श्यामसुन्दर, महेंद्र, , मधूसूदन, रामअवध, जगदीश, गुड्डू, शिवकुमारी, सुगवन्ती, लालसा , राजकुमारी, गिरिजा, रीता, शांति, चन्द्रा आदि मौजूद रहे।