फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 33 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी से 100 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। तेज हवा और बारिश के दौरान गाजीपुर के जमानिया से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे तकनीकी खराबी आ जाने से उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों और 70 राजकीय नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मी शाम तक गड़बड़ी खोजने में जुटे रहे।
विज्ञापन


अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को मुख्य आपूर्ति गाजीपुर के जमानिया उपकेंद्र से होती है। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के धीना, असना, रेरुआ, ककरैत, डेढ़गांवा, जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इन सभी फीडर से 100 गांवों के साथ ही 70 राजकीय नलकूपों और सैकड़ों निजी नलकूपों व विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों को बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार की दोपहर हवा व बारिश के दौरान 33 हजार वोल्ट के मुख्य लाइन में खराबी आने से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित फीडरों से जुड़े गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में अमड़ा उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 33 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी आने के चलते आपूर्ति बाधित हो गई है। कर्मचारी गड़बड़ी खोजने में जुटे हुए हैं। गड़बड़ी का पता चलने के बाद मरम्मत कर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें