फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शहर के कचरे में रोज निकलती है 100 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन में धड़ल्ले से सामान बेचा जा रहा है। वहीं, पिछले महीने से नगर पालिका ने इसके खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया। ठेले-खोमचे, सब्जी और फल विक्रेताओं के साथ स्थायी दुकानदार इसका पॉलिथीन में सामान बेच रहे हैं। यही वजह है कि नगर से रोज निकलने वाले 49 टन कचरे में सौ किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन निकलता है।
विज्ञापन

शासन ने 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। दुकानदार, ठेले-खोमचे वाले प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं। इस्तेमाल के बाद लोग पॉलिथीन को नाली और कचरे में फेंक देते हैं। इसके चलते नालियां जाम हो जाती हैं।
शहर से रोज लगभग 49 टन कूड़ा निकालता है, जिसमें सौ किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन होती है। प्रशासन की लापरवाही के कारण पॉलिथीन की बिक्री और इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। इस संबंध में नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सेना का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। लोग बाजार में सामान खरीदने के लिए झोला लेकर निकलें, ताकि प्रतिबंधित पॉलिथीन पूरी तरह बंद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें