फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 माह में सौ प्रतिशत घरों में हुआ विद्युतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। भारत की आजादी के 75 वर्षों का उत्सव मनाने के लिए एनटीपीसी रिहंद के सहयोग से नवीन मंडी में बुधवार को बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। बिजली महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को लघु नाटिकाओं, नुक्कड़ नाटक एवं वीडियो प्रसारण के माध्यम से विगत वर्षों में बिजली की क्षेत्र में देश एवं प्रदेश की बहुत सी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को सबके समक्ष दर्शाया गया। महोत्सव की शुरूआत मुख्य अतिथि उपस्थित मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि बिजली हमारे जीवन की अंग हो चुकी है इसके बिना हम अधूरे हैं आज कल सभी लोग बिजली पर आधारित हो गए। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि आजादी का यह अमृत महोत्सव देश के प्रत्येक नागरिकों को समर्पित है। जिसके अथक परिश्रम से देश ने आजादी के बाद इतनी प्रगति की है। जिला नोडल अधिकारी अनित कुमार द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता, विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत हुए। कहा कि 18 महीनों में सौ प्रतिशत घरों के विद्युतीकरण (2.86 करोड़) का लक्ष्य हासिल किया गया। इसे दुनिया के सबसे बड़े विद्युतीकरण अभियान के रूप में जाना गया है। लोगों के लिए सौर पंपों का उपयोग शुरू करने के लिए योजना जिसके तहत केंद्र सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी और राज्य सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी। इसके अलावा 30 फीसदी ऋण की सुविधा मिलेगी।इस दौरान संजय सिंह, रिटूं सिंह, नारायण दास, हरिश्चन्द्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें