पीडीडीयू नगर में जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्त। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। ईडी द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को काली महाल चौराहे से काली पट्टी बांधकर जलुस निकाला। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि पूछताछ बंद नहीं किए जाने तक कांग्रेस पार्टी का सत्याग्रह जारी रहेगा।
नगर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर सोनिया गांधी को ईडी के माध्यम से वर्ष 2016 में समाप्त एक मामले में दोबारा फंसाए जाने का कुचक्र रचा जा रहा है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही देश की तमाम जांच एजेंसियों को विपक्षी दलों की आवाज दबाने के लिए लगा दिया गया है। आरोप लगाया कि सत्ता का गलत उपयोग कर भाजपा अपने अहंकार का परिचय दे रही है। इस मौके पर आनंद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, दशरथ चौहान, राकेश सिंह, नेहाल अख़्तर बाबू, कमरूल बारी, संजय मिश्रा, आफ़ताब पप्पू, अनवर सादात, मृत्युंजय शर्मा, रमेश सिंह रामा, गुफरान खान, सेवालाल गुप्ता, संजय जायसवाल, नियाज अंसारी, फिरोज खान, इमरान, राजेश पासवान, मो. आलम रहे।