फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 10 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। पुलिस ने रविवार को लतीफ शाह रोड पर दुबेपुर मोड़ से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10.157 किलो गांजा जब्त किया है। तस्करी के दोनों आरोपी गांजा लेकर बाइक से प्रयागराज बेचने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों का चालान किया। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि गिरफ्तार कलेंद्र कुमार और विकास कुमार निवासी गांव मोहम्मदपुर थाना चैनपुर जिला भभुआ के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि विभिन्न गांव से सस्ते दामों में खरीद कर एकत्र कर गांजे का बंडल तैयार करते हैं। इसके बाद उसे चुनार और मिर्जापुर के रास्ते प्रयागराज ले जाकर ऊंचे दाम पर बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि विकास कुमार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत चकिया और थाना बिसंडा जनपद बांदा में दर्ज है। वहीं कलेंद्र कुमार के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पहले से दर्ज है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों तस्कर के पास से एंड्रॉयड फोन और एक कीपैड फोन जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें