पीडीडीयू नगर। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात 3.5 लाख रुपये मूल्य की शराब के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
पीडीडीयू जंक्शन के जीआरपी के निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और सीआईबी के निरीक्षक अर्जुन यादव के साथ जीआरपी गश्त कर रही थी। इस दौरान डाउन बाड़मेर एक्सप्रेस में जांच की गई। जांच के दौरान 3.5 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस दौरान बिहार के पटना जिले के मोकामा निवासी सत्यम कुमार और छोटू कुमार, नेवादा निवासी रंजीत कुमार, फतुआ निवासी राहुल, नालंदा जिले के सोसरा निवासी करन कुमार, गया फतेपुर निवासी मनीष कुमार और प्रीतम कुमार, पटना भीठा निवासी राहुल कुमार, बख्तियारपुर निवासी गोविंद, सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया।