धान के कटोरे में चुनावी फसल पक गयी है। मत रुपी फसल को काटने के लिये प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। जुलूसों, सभाओं व रैलियों के जरिये मतदाताओं को रिझाया। अब मतदाताओं की बारी है। जनपद के चारों विधान सभा में 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिये लगभग चौदह लाख मतदाता तैयार हैं। जनपद में मतदान आठ मार्च को है। लगभग दो महीने से चल रहे चुनावी प्रक्रिया का शोर सोमवार को समाप्त हो गया है। अब मतदाताओं की बारी है। जनपद के चार विधान सभा क्षेत्रों से कुल 44 उम्मीदवार विधायक बनने के लिये मतदाताओं से गुहार लगा चुके हैं। सभी क्षेत्रों में रोचक संघर्ष होने की संभावना है। सोमवार को चुनावी प्रचार का शोर खत्म हो गया। प्रत्याशी आगे की रणनीति बनाने में लग गये हैं। जनपद में चुनावी प्रकिया सोलह फरवरी से आरंभ हुई थी। इस दौरान विभिन्न दलों के दिग्गज नेता अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभायें कर लिये हैं।लगभग चौदह लाख मतदाता चौवालीस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिये तैयार हैं।