फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण बस हादसे में 12 की मौत, 50 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में बहराइच से दिल्ली जा रही मजदूरों से भरी एक डग्गामार बस बुधवार तड़के बरेली से करीब 35 किलोमीटर पहले हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन


हाईवे पर एक गहरे गड्ढे में पहिया पडऩे के बाद बेकाबू हुई यह बस सड़क से उतरकर जामुन के एक सूखे पेड़ से जा टकराई और पलट गई।

इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि करीब छह फुट मोटा पेड़ का तना उखडऩे के बाद बस की बॉडी चीरते हुए अंदर घुस गया और कई लोगों की जान ले ली।

घायलों को जिला अस्पताल के अलावा कई प्राइवेट अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर है।

10-15 मीटर दूर तक जा गिरे लोग

यह भीषण हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। बस न सिर्फ अंदर ठसाठस भरी हुई थी बल्कि उसकी छत पर भी करीब 35-40 लोग सवार थे।

इनमें ज्यादातर बहराइच की केसरगंज तहसील के गांवों के थे जो मजदूरी के लिए दिल्ली जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस के पेड़ से टकराने के बाद इनमें से कई लोग 10-15 मीटर दूर तक जाकर गिरे।

बस के पेड़ से टकराने की जोरदार आवाज और उसके बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर पास ही एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे कई मजदूर मौके पर पहुंच गए। पेड़ के तने से टकराकर चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घायलों में चीख-पुकार मची हुई थी। कई लोग बस के अंदर फंस गए थे। ईंट भट्ठे के मजदूरों ने भट्ठे से जेसीबी लाकर बस को सीधा कराने के बाद उसमें फंसे लोगों को निकाला। कुछ ही देर में फतेहगंज पूर्वी की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों की संख्या ज्यादा देख आसपास के थानों के फोर्स के साथ जहां जो एंबुलेंस उपलब्ध थी, उसे घटनास्थल पर बुला लिया गया।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

इसके बाद घायलों को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल भेजने का काम किया गया।

घायलों की ज्यादा संख्या के आगे स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम कम पड़े तो उन्हें कुछ प्राइवेट अस्पतालों में भी शिफ्ट कर दिया गया।

आठ और लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल आते-आते दम तोड़ दिया। दोपहर के वक्त सूबे के लघु उद्योग राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार ने जिला अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उनके इलाज कोई कोताही न होने देने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मृतकों की सूची

1) अब्दुलरहमान 19 वर्ष, प्यारेपुर, केसरगंज

2) असद, 17 वर्ष, निंदीपुर, केसरगंज

3)आरिफ, निंदीपुर, केसरगंज

4)बेचन, 47 वर्ष, बड़ौली, केसरगंज (जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर)

5)राजेश यादव, 60 वर्ष, इंद्रानगर, लखनऊ (जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर)

6)गुर्रे उर्फ समीर मौजा प्यारेपुर, बहराइच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें