उत्तरप्रदेश में बहराइच से दिल्ली आ रही बस की दुर्घटना हो जाने के कारण 12 लोगों की मौत की खबर है।
हादसे में लगभग 43 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है।
बस में बहराइच के थाना कसरगंज के गांव बांथेपुर, मौजा प्यारेपुर, बारेपुर, दक्खन, मरोठी, तिलिया, हुसैनपुर, शेखपुरवा, ठाकुरनपुर आदि गावों के लोग थे।
मरने वालों में असद खान (निमदीपुर), भूरे (बसरोली) और राजेश हैं। बाकी मृतकों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।