फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवाओं को लघु उद्योग स्थापना के लिए मिलेगा प्रशिक्षण व अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार के लिए अनुदान पर लघु उद्योग स्थापित कराएगा और प्रशिक्षण देगा। इसके लिए इच्छुक युवा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक-युवतियों को मौसमी फल, सब्जी से जैम, जैली, मुरब्बा, शरबत और मसाले बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेरोजगारों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।
प्रशिक्षण के लिए आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और 10वीं पास होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के बाद इच्छुक 30 युवाओं को एक माह के लिए मुख्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद वे स्वयं की इकाई लगाने के लिए 35 फीसदी अनुदान पर प्रति यूनिट 10 लाख तक का ऋण ले सकेंगे। योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए 100 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें