फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
आरोपियों द्वारा शाहिल का किया गया मुंडन
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव वैर में युवक को चोरी के शक में बंधक बनाकर पीटने और बाद में जेल भेजने का मामला सामने आया है। युवक की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने थाने पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि, तीसरे की तलाश की जा रही है। उधर मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी श्लोक कुमार ने ककोड़ थाना प्रभारी अमर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती रुबीना ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई साहिल मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता है। गत 14 जून को सुबह करीब 8 बजे साहिल घर से पुताई करने के लिए कह कर गया था। लेकिन, देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। पीड़िता ने बताया कि देर रात में उसने अपने फोन पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो देखी। जिसमें उसके भाई को गांव निवासी आरोपी युवक सौरभ ठाकुर, गजेंद्र और धनी पंडित पेड़ से बांधकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही आरोपियों ने चोरी के शक में उसके भाई का सिर भी मुंडवा दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दूसरे समुदाय से जुड़े हैं, जो कि उसके भाई को बंधक बनाकर धार्मिक नारे भी लगवा रहे हैं। इस प्रकरण में पुलिस ने उल्टा उसके भाई को ही आरोपियों की शिकायत करने पर जेल भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और पुलिस से सांठगांठ किए हुए हैं। वहीं, अब वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भी तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी सौरभ व गजेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, तीसरे आरोपी को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। हालांकि, पुलिस ने गांव के संभ्रांत लोगों से बातचीत करते हुए शांति बनाए रखने की भी अपील की है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि, एक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें