फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: परिजनों को वीडियो कॉल कर फंदे से लटका युवक, मौत

विज्ञापन
बीबीनगर थाना क्षेत्र गांव करकोड़ा में मिले युवक के शव के बाद जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। स
विज्ञापन
बीबीनगर। परिवार के लोगों को वीडियो कॉल कर युवक फंदे से लटक गया। युवक जब वीडियो कॉल कर परिवार के लोगों से बात कर रहा था तभी परिजन वीडियो कॉल में दिखाई दे रही नहर के आधार पर उसकी तलाश में निकल गए थे, लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंचे देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिवार के लोगों को युवक का नीम के पेड़ पर लटका हुआ शव मिला। युवक की 10 फरवरी 2026 में शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। घटना के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव करकोड़ा निवासी अरुण, कौशांबीर और नवनीत ने बताया कि उनके परिवार के प्रशांत (30) अलीगढ़ स्थित प्रभात बीज कंपनी में कार्यरत थे। प्रशांत सुबह मोटरसाइकिल से घर से निकले थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर उसने परिवार के लोगों को वीडियो कॉल किया और आत्महत्या किए जाने की बात कही। परिवार के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया और वीडियो कॉल के दौरान दिखाई दे रही नहर की पहचान कर उसकी तलाश में निकल गए।
वहीं, दूसरी ओर उसकी मां, परिवार अन्य लोग लगातार उसे वीडियो कॉल पर समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन प्रशांत पर बातों का कोई असर नहीं हुआ। मां और परिवार अन्य लोगों के आंसुओं से भी उसका दिल नहीं पसीजा और उसने वीडियो कॉल बात करते हुए पेड़ पर चुन्नी का फंदा डालकर फांसी लगा लगी। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो प्रशांत की मौत हो गई थी।
गांव भिरावटी के जंगल में नहर की पटरी के किनारे पुल के पास चुन्नी से नीम के पेड़ से लटका उसका शव मिला। पास में ही उसकी बाइक भी खड़ी थी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जाम हो गई। प्रशांत के शव को देखते ही उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रशांत के आत्महत्या करने को लेकर उसके परिवार और ससुराल में मातम छाया हुआ है। प्रशांत दो भाइयों और बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में खेती का कार्य होता है।
दो दिन पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
बीबीनगर। परिजनों ने बताया कि प्रशांत ने दो दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। उस दिन भी उसने परिवार के लोगों को वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने के बारे में बताया था। वह ट्यूबवेल से फोन कर रहा था। परिवार के लोगों ने उसे बातों में लगाकर समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

काफी देर तक वह परिवार के लोगों के साथ वीडियो कॉल पर बात करता रहा। इसी दौरान परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बचा लिया।
वर्जन
जांच में आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच कर रही है। रामकरन सिंह, सीओ स्याना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें