फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पंजाब में संदिग्ध परिस्थितियों में ककरई के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरई निवासी पवन गौड़ (45) की पंजाब के भटिंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पवन पिछले सात साल से ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर के पद पर कार्य कर रहे थे। कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी। अचानक मौत की सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात परिजन उनका शव लेकर बुलंदशहर पहुंचे। परिजनों ने उनकी मौत को संदिग्ध बताते हुए स्थानीय पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिजनों की मांग पर कोतवाली पुलिस ने पवन का पोस्टमार्टम कराया। पवन की अचानक मौत को लेकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पवन के पिता सुभाष चंद्र गौड़ ने बताया कि पवन की तबीयत खराब होने या अस्पताल में भर्ती होने की उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी। कंपनी की ओर से सीधे उनकी मौत की जानकारी दी गई। इस कारण परिजनों ने मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। स्थानीय पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उनका शव गांव पहुंचा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों का आरोप है कि पवन पिछले कुछ समय से काम के दबाव के कारण तनाव में चल रहे थे। परिवार के लोगों ने उन्हें नौकरी छोड़कर घर लौट आने के लिए भी कहा था। इस पर पवन का कहना था कि कंपनी पर उनका कुछ पैसा निकल रहा है। वह कंपनी से पूरा हिसाब करने के बाद ही घर लौटेंगे। पवन गौड़ अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र आयुष (20) और लव (17) को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा आयुष गौतमबुद्धनगर की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है जबकि छोटा बेटा लव जहांगीराबाद में पढ़ाई करता है। पवन के पिता सुभाष चंद्र गौड़ किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर से शिफ्ट इंचार्ज के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह अपने समय में स्टेट लेवल के कबड्डी खिलाड़ी भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। भरत सोनकर, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें