फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश सागर पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर कार्रवाई करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश सागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष पर लंबे समय से संगठन के हितों के विपरीत गतिविधियों में शामिल होने और अनुशासनहीनता के आरोप लग रहे थे। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी दायित्वों से निष्कासित कर दिया गया है।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बसपा संगठन में लगातार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले में पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक, सिकंदराबाद से प्रत्याशी रहे हाजी इमरान समेत 10 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पार्टी के पदाधिकारी जुटे हैं। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर नियमों का पालन न करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रधान ने कहा कि बसपा विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ता मेहनत भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें