फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दीवार टूटी होने के कारण नाले में गिरा युवक, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। बृहस्पतिवार शाम को रोडवेज बस अड्डा के पास एक युवक नाले में गिर गया। नाले की दीवार टूटी होने के कारण यह हादसा हुआ। पटरी पर पैदल चलते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया था।
विज्ञापन

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। युवक को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खुर्जा निवासी राजीव शर्मा ने इस घटना की जानकारी दी। घटना का एक दृश्य सामाजिक माध्यम पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने टूटी दीवार के लिए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने पटरी किनारे नाले की दीवार के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें