फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: युवक ने जहर निगलकर दी जान, पत्नी से विवाद के बाद जेब में लेकर घूम रहा था मौत का सामान

Wed, 03 Jun 2026 08:48 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार, 3 जून को घर के पास मिला। पुलिस के अनुसार, युवक अपनी पत्नी से विवाद के बाद जेब में सल्फास की गोलियां लेकर घूम रहा था। मृतक की पत्नी ने मंगलवार, 2 जून को 112 पर कॉल कर पति द्वारा आत्महत्या की धमकी देने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन धर्मेंद्र उनके आने से पहले ही घर से चला गया था। बुधवार को धर्मेंद्र का शव मोहल्ला खत्रीवाड़ा स्थित शगुन मैरिज गार्डन के पास मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जता रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें