बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर रोड़ी से भरे डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर रोड़ी से भरे एक डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने रोड़ी से भरे डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यह मामला शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे मार्ग पर अनुपम फार्म हाउस के पास हुआ।