फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी के विवाद में खूनी खेल: बुलंदशहर में युवक पर चाकू से हमला, शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर पथराव

Fri, 25 Sep 2026 05:27 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के पाली बेगपुर गांव में कबड्डी के विवाद को लेकर खेत जा रहे युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों पर आरोपी पक्ष ने छत से पथराव कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर में बृहस्पतिवार की शाम खेत पर जा रहे एक युवक पर चाकू से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उन पर पथराव कर खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने घायल को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि चार दिन पहले कबड्डी के खेल में हुए विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। पूरे मामले की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है।

बता दे कि चार दिन पूर्व गांव में कबड्डी चल रही थी। इस दौरान दक्ष ओर आशीष में खेलने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच जमकर गाली गलौच हुई थी। ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर शांत किया था। बृहस्पतिवार की देर शाम मनोज शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र दक्ष शर्मा खेतों की ओर जा रहा था। आरोप लगाया कि गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठे दूसरे पक्ष के युवक ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


चाकू दक्ष के हाथ में लग गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ घर जा पहुंचा। सूचना पर दक्ष के परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो उनके साथ भी गाली गलौच कर दी। आरोप है कि आरोपी चाकू लहराता हुआ जान से मारने की धमकी देता रहा। बाद में आरोपी मकान की छत पर चढ़ गया ओर वहां से पथराव कर दिया। पथराव होता देख ग्रामीण वहां से भाग खड़े हुए।

परिजन घायल दक्ष को लेकर सीएचसी लखावटी पर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि  घायल पक्ष की ओर से अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें