फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गाली देने के विरोध में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में गाली और जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता राधेश्याम मूलरूप से हरदोई के रहने वाले हैं और राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक चालक हैं। उनका भाई राजेश नौ जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे राजेंद्र चाय वाले की दुकान के पास चाय पी रहा था। इसी दौरान आरोपी ज्ञानी सिंह कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि ज्ञानी सिंह ने गाली देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। राजेश ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके पेट और सीने पर चाकू से कई वार किए। घायल होने के बाद भी राजेश दुकान के अंदर छिप गया। आरोप है कि आरोपी ने वहां भी जातिसूचक टिप्पणी करते हुए दोबारा कहीं दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल गाजियाबाद पहुंचाया। पीड़ित के भाई ने पुलिस को बताया कि घटना के संबंध में राजेंद्र चाय वाले की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद है। वहीं, एसीपी साहिबाबाद अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली और उनकी तलाश की जा रही है।

गाजियाबाद से दिल्ली और हरदोई से लखनऊ
पीड़ित भाई ने बताया कि अस्पताल में अधिक रक्तस्राव और खून की उल्टी होने के कारण डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई। इसके बाद घायल को दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बड़े ऑपरेशन के लिए आठ यूनिट रक्त की व्यवस्था करने की बात कही गई। रुपये नहीं होने के कारण परिजन घायल को हरदोई ले गए। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें