फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: थियेटर का एसी नहीं चलने पर हंगामा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थानाक्षेत्र स्थित एक मॉल के थियेटर का एसी नहीं चलने के कारण दर्शकों ने हंगामा कर दिया और मैनेजर से एसी चलाने की बात कही। सोशल साइट्स पर इसका वीडियो वायरल हुआ। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

दर्शकों का आरोप है कि वह टिकट खरीदकर फिल्म देखने आए हैं ना कि फ्री में फिल्म देखने के लिए आए हैं। वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में कोई लिखित शिकायत अब तक नहीं मिली है।
मॉल के थियेटर में रविवार शाम को आवारापन 2 का शो चल रहा था। दर्शकों का आरोप है कि फिल्म के शुरू होने के कुछ देर बाद से ही एसी नहीं चला। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कर्मचारियों से एसी चलाने की बात कही। शिकायत के बावजूद जब एसी नहीं चलाई गई तो लोगों ने बाहर आकर हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में एसी चालू किया गया, जिसके बाद लोग शांत हुए और शो को दोबारा चालू किया गया। उधर, इस मामले में एसीपी साहिबाबाद का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें