फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक पर मासूम से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। बाहर खेल रही मासूम को कमरे में ले जाकर युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जनपद लखीमपुर खीरी निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वर्तमान में वह औद्योगिक क्षेत्र में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं और फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। उसी मकान में उनके गांव का एक युवक भी किराए पर रहकर मजदूरी करता है। रविवार को वह मजदूरी पर चले गए। उनकी सात वर्षीय पुत्री और पत्नी कमरे पर थी। आरोप लगाया कि बाहर खेल रही उनकी पुत्री को युवक ने अपने कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ की। पुत्री के रोने की आवाज सुनकर पत्नी युवक के कमरे में पहुंची तो आरोपी भाग गया। वापस लौटने पर उनकी पत्नी और पुत्री ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें