फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भाजपा मंडल महामंत्री का सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के भाजपा मंडल महामंत्री के साथ अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में मंडल महामंत्री के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित भाजपा नेता के भाई ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


नवनीत ने बताया कि उनके छोटे भाई वेद प्रकाश सिंघल भाजपा मंडल महामंत्री हैं। वह अपने घर से कुछ दूरी पर नाली पर जाल लगवाने गए थे। आरोप है कि मौके पर पहले से ही मौजूद संजय बंसल व उसके पुत्र पुलकित और हर्षित ने वेद प्रकाश के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इसी बीच संजय ने अपने पुत्रों व अज्ञात साथियों के साथ मिलकर वेद प्रकाश के सिर पर धारदार हथियारों से वार कर दिया। आरोपियों ने भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी भी दी है। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन






युवक के भाई की तहरीर पर सभी नामजद व अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - रामकरन सिंह, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें