फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दरिंदगी: होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर गई थी नहाने, गन्ने के खेत में खींचा; अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 16 Mar 2025 06:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी और अपहरणकर्ताओं में से एक आरोपी को पकड़ लिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया छात्रा को बुलंदशहर के एक मकान में बंधक बनाकर रखा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना अहार क्षेत्र के एक गांव में होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गई छात्रा के साथ पड़ोसी गांव निवासी एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर दूसरे गांव निवासी तीन युवक वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद वहां पहुंचे आरोपी प्रधान पुत्र समेत तीनों युवक छात्रा का अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने उसे बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

थाना अहार क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सात की 16 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को घर पर होली खेलने के बाद दोपहर में गांव के समीप ट्यूबवेल पर नहाने चली गई। इसी दौरान गांव रजापुर निवासी युवक ने उसको पकड़ लिया और खींच कर ईंख के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी गांव बढ़पुरा निवासी तीन युवक वहां पहुंच गए। आरोपी युवक उनको देखकर वहां से भाग निकला।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे गांव बढ़पुरा के प्रधान पुत्र अजय, उसके साथी नितिन और हरेंद्र ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे।

इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ अपहरण कर गाड़ी में बैठाकर ले गए। आरोप है कि आरोपी छात्रा को बुलंदशहर देहात कोतवाली की कॉलोनी युमनापुरम बी 88 पर ले गए। आरोप है कि वहां तीनों युवको ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी छात्रा को मकान के अंदर बंद कर ताला लगाकर वहा से फरार हो गए। परिजनों ने जब छात्रा की तलाश की तो शनिवार को उन्हें आरोपी युवकों के बारे में जानकारी हुई। जिनके खिलाफ पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर दी। 
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी और अपहरणकर्ताओं में से एक आरोपी को पकड़ लिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया छात्रा को बुलंदशहर के एक मकान में बंधक बनाकर रखा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मौके पर पहुंच कर छात्रा को वहां से बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया और एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। जबकि, तीसरे की तलाश की जा रही है। अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: BJP नेता के बेटे पर धारदार हथियार से हमला: दोस्त की बहन को परेशान कर रहा था युवक, 2 गाड़ियों में पहुंचे हमलावर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें